फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PM Modi inaugurated many projects including Sonwal Station to Ghazipur Ghat Station rail line

सौगात: गाजीपुर सिटी से दिलदारनगर के लिए 90 की रफ्तार से दौड़ी मेमू, यात्रियों ने लगाए हर-हर महादेव के जयकारे

Sun, 10 Mar 2024 09:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 10 Mar 2024 09:48 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नवनिर्मित सोनवल स्टेशन से गाजीपुर घाट स्टेशन के बीच बनी नई रेल लाइन का वर्चुअल लोकार्पण आजमगढ़ से किया। इस दौरान नई ट्रेन मेमू गाजीपुर सिटी स्टेशन से सोनवल होते हुए दिलदारनगर के लिए रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों ने हर-हर महादेव और जय श्री राम का उद्घोष किया।

विज्ञापन
PM Modi inaugurated many projects including Sonwal Station to Ghazipur Ghat Station rail line
90 की रफ्तार से दौड़ी मेमू ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताड़ीघाट-मऊ रेल विस्तारिकरण परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित सोनवल स्टेशन से गाजीपुर घाट स्टेशन के बीच बनी नई रेल लाइन का रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ से वर्चुअल लोकार्पण किया। इसके बाद एक नई ट्रेन मेमू गाजीपुर सिटी स्टेशन से सोनवल होते हुए दिलदारनगर के लिए दोपहर 12.16 बजे दिलदारनगर के लिए रवाना हुई। यात्रियों ने हर-हर महादेव और जय श्री राम का उद्घोष करके अपने उत्साह का परिचय दिया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन 80-90 प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


महकमें के अनुसार नवनिर्मित रेल सह सडक पुल को करीब चार लाख की लागत से बारह किस्म के 40 कुंतल फूलों सजाया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कार्यक्रम का आयोजन रेलवे विभाग की ओर से किया गया था। कार्यक्रम में दो प्रोजेक्टर लगाए गए थे। एक प्रोजेक्टर बड़ा था तो दूसरा छोटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्टर के माध्यम से सिटी रेलवे स्टेशन के कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। वहीं सिटी रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। 


गाजीपुर-ताड़ीघाट प्रोजेक्ट के तहत प्रधानमंत्री ने नवनिर्मित सोनवल रेलवे स्टेशन, गाजीपुर घाट, गंगा पर बने रेल सह रोड ब्रिज और उसके उपर बिछाई गई बड़ी डबल रेलवे लाइन तथा विद्युतीकरण का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed