फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PM Modi has worked to strengthen the army: Brij Bhushan Singh

पीएम मोदी ने सेना को मजबूत करने का काम किया है : बृजभूषण सिंह

Fri, 16 May 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
PM Modi has worked to strengthen the army: Brij Bhushan Singh
जखनिया-सादात। गोंडा के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बृहस्पतिवार को ब्लाॅक क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ हथियाराम मठ में सिद्ध देवी बुढ़िया मां का दर्शन-पूजन किया। हवन-पूजन का कार्यक्रम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंथ भवानीनंदन यति के सानिध्य में वैदिक विद्वान पंडित आमोद प्रकाश पांडेय ने संपन्न कराया। महामंडलेश्वर ने पूर्व सांसद को मंदिर के सौ वर्ष पुराने इतिहास की जानकारी दी। इसके बाद पूर्व सांसद ने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा ऐतिहासिक स्थल पर आकर महामंडलेश्वर का दर्शन कर मैं धन्य हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां आज मात्र मां के दर्शन के उद्देश्य से वह बिहार से सीधे आ रहे हैं। यह कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं रहा। सिद्धिदात्री मां का दर्शन पाकर अपने को धन्य होते गुरुजी से आशीर्वाद लिया। कहा कि राहुल गांधी का नाम ही विवाद है। यह दुर्भाग्य है कि विपक्ष मजबूत नहीं है। विपक्ष का काम है कि सरकार को भटकने पर सही राह दिखाए लेकिन राहुल गांधी स्वयं ही विवाद में रहते हैं। पाकिस्तान से तनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि हम सरकार के साथ हैं। युद्ध अभी पूर्ण विराम नहीं हुआ। पहले के भारत और आज के भारत में फर्क है। विपक्षी राफेल का विरोध कर रहे थे लेकिन पीएम मोदी ने सेना को मजबूत करने का काम किया। उन्हाेंने सिद्धपीठ में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ ऑल इंडिया कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह रामतेज पांडेय, रजनीश राय, शक्ति भूषण सिंह, बृजेंद्र राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed