फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   pm avas

धनराशि आवंटित पर नहीं आई पहली किस्त

Wed, 27 Jan 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
pm avas
सादात। ग्राम पंचायत शिशुआ पार में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटित धनराशि की पहली किस्त अभी तक नहीं मिली है। ठंड के इस मौसम में घर विहीन करीब छह परिवार खुले आवमान या दूसरे की छप्पर एवं पंपिंग सेट में रहकर रात गुजार रहे हैं। लाभार्थी बीडीओ से इसकी शिकायत कर थक चुके हैं। अब वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करने का मन बना रहे हैं। शिशुआ पार में कुल 48 आवास आवंटित हुआ है। इसमें से 27 लोगों की पहली किस्त आने वाली थी लेकिन यह अभी तक नही मिली है। लाभार्थी सुरेंद्र राम का घर गिर चुका है। वह परिवार सहित ग्राम प्रधान बालगोविंद राय के पंपिंग सेट में रह रहा है। इसके अलावा लाभार्थी शर्मिला, पूजा, बिंदा, सेचू राजभर की भी यही हालत है। गांव की स्थिति यह है कि यहां पिछले दस वर्षो में एक भी आवास लोगों को नहीं मिला है। उधर ब्लाक की गहनी और नाचदेपुर ग्राम पंचायतों में भी यही समस्या है। लाभार्थियों का नाम पोर्टल पर शो नहीं हो रहा। तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए ब्लाक से जिला मुख्यालय और प्रदेश स्तर तक प्रधान शिकायत कर चुके हैं। पीएमएवाईजी योजना के तहत बेघर परिवारों और कच्चे तथा टूटे-फूटे मकानों में रहने वाले परिवारों को 2022 तक पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना का पूरे ब्लाक के हजारों लोगों को लाभ मिला लेकिन ब्लाक के 88 में से तीन ऐसी ग्राम पंचायत हैं जहां के दर्जनों लाभार्थी योजना से वंचित हैं। शिशुआपार के ग्राम प्रधान बालगोविंद राय ने बताया कि उन्होंने अपने गांव के लाभार्थियों की सूची काफी समय पहले उपलब्ध कराई थी लेकिन पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से पात्र व्यक्तियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। खंड विकास अधिकारी गोपाल यादव ने बताया कि पोर्टल लॉक होने से नया रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है। जिनका रजिस्ट्रेशन हो चुका है और वह पात्र हैं तो उन्हें आवास आवंटन अवश्य होगा। तीन ग्राम पंचायतों में साइट पर डेटा शो न करने की वजह से दिक्कत है। साफ्टवेयर की इस खराबी को दूर करने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed