फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Plantation instead of wasteful expenditure on auspicious occasions

फिजूलखर्ची के बजाए पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आना चाहिए

Tue, 21 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Plantation instead of wasteful expenditure on auspicious occasions
समाजसेवी डॉ. मंजुला राठौर की स्मृति में मंगलवार को इंटर कालेज सिखड़ी के परिसर में पूर्व मंत्री रामअचल राजभर ने आम का पौधा लगाकर उसके संरक्षण का जिम्मा लिया। उन्होंने कहा कि शुभ अवसरों पर फिजूलखर्ची करने की जगह सबको पौधरोपण करना चाहिए।
विज्ञापन

जंगीपुर के विधायक डॉ. विरेंद्र यादव ने पर्यावरण की बेहतरी के लिए पेड़ों की भूमिका को सबसे अहम बताया। कहा कि धरती पर जीवन तभी संभव है, जब हरियाली होगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि शादी, सालगिरह, जन्मदिन के अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाएं। पूर्व मंत्री डॉ. रमाशंकर राजभर ने कहा कि डा. मंजुला राठौर समाजवाद को मजबूत करने में आजीवन मददगार रहीं। आज उनकी स्मृति में पौधरोपण करते हुए रोपित पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प लें। नशामुक्ति जागरूकता अभियान के प्रदेश संयोजक रमेश यादव ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलने से ही समाज का भला होगा। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, राजेश राजभर, अरुण यादव, उमा, श्रीनारायण गिरी, रामकेर पहलवान, धीरेंद्र प्रताप यादव, रामअवतार पांडेय, राजेंद्र यादव, पप्पू, गोरख राजभर, संजय यादव, बृजेश यादव, सतीश गिरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed