फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Plantation done in ghazipur

एक दिन में लगाए गए 2 लाख 75 हजार पौधे

Mon, 11 Jul 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 11 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Plantation done in ghazipur
अंबेडकरनगर में सोमवार को सघन पौधरोपण अभियान के लिए आए पौधे। - फोटो : अमर उजाला
क्लीन यूपी ग्रीन यूपी मिशन के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार  को 2 लाख 75 हजार पौधों का रोपण किया गया। शासन की ओर से विभिन्न  प्रजातियों के पौधरोपण के लिए जनपद को 2 लाख 74 हजार का लक्ष्य सौंपा गया था। वन विभाग की ओर से पौध रोपण करने के लिए चयनित 89 स्थलों पर मिले लक्ष्य से अधिक पौधे लगाए गए। इस दौरान फलदार पौधों आम, आंवला और शीशम, सागौन, नीम सहित कई प्रजातियों  का रोपण किया गया। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने राजकीय कृषि कार्यशाला  भूमि संरक्षण कार्यालय परिसर मेें फलदार पौधा आम का रोपण कर अभियान की  शुरूआत की।  
विज्ञापन


प्रदेश में एक ही दिन में 5 करोड़ पौधों का रोपण कर विश्व कीर्तिमान बनाने की इस योजना को सफल बनाने के लिए वन विभाग की ओर से  बीते मार्च माह के अंतिम सप्ताह से ही जनपद में चयनित 89 स्थलों में गड्ढे  खुदवाने कार्य पूरा कर लिया गया था। वन विभाग की ओर से सड़क के किनारे 115  हेक्टेयर, नहर के किनारे 30.5 हेक्टेयर, रेलवे लाईन के किनारे 45 हेक्टेयर,  ग्राम समाज की भूमि में 41.5 हेक्टेयर और अन्य भूमि पर 21 हेक्टेयर  क्षेत्र में शीशम, सागौन, नीम, पाकड़, कंजी, बरगद, अर्जुन, शेमल,  चकरेसिया, वाटलब्रश के साथ ही आम, आंवला के फलदार पौधों का रोपण किया गया।  अभियान को सफल बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के अतिरिक्त  6 सेक्टर अधिकारी, 5 जोनल अधिकारी और 5 सुपर जोनल अधिकारियों की टीम लगाई  गई थी। साथ ही चयनित स्थलों पर आधुनिक तकनीकी द्वारा वन विभाग के  उच्चाधिकारियों की ओर से नजर रखी जा रही थी। इस मौके पर सीडीओ अरविंद कुमार  पांडेय, प्रभागीय निदेशक वन एच राजामोहन, सदर एसडीएम एके झ्सिंह, भूमि  संरक्षण अधिकारी बृजेश कुमार, सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा आदि
विज्ञापन

मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में खाली पड़ी जमीन पर एसपी रामकिशोर ने आम, शीशम और नीम का  पौध रोपण किया। एएसपी सिटी केशवचंद्र गोस्वामी और सीओ सिटी वेदप्रकाश ने कोतवाली परिसर में पीपल, आम और नीम के पौधों का रोपण किया। सादाता  संवाददाता के अनुसार ब्लाक के कर्मचारियों और शिक्षकों ने सड़क और  विद्यालयों में करीब 5 हजार पौधों का रोपण किया। इस मौके पर सनातन  विश्वकर्मा, आशा, सुभाष यादव, राजकीय हाई स्कूल सौरी के रामअवतार यादव आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed