फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pickup overturned on Expressway service lane, nine injured

एक्सप्रेस वे सर्विस लेन पर पलटी पिकअप, नौ घायल

Wed, 22 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pickup overturned on Expressway service lane, nine injured
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन पर बुधवार की सुबह 9:30 बजे बरात से वापस आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मरदह थाना क्षेत्र के डोड़सर गांव निवासी अर्जुन राजभर की बरात मंगलवार की देर शाम मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में गई थी। बुधवार की सुबह बारात विदा हुई। वापसी के दौरान नौ बारातियों के साथ विदाई का सामान लेकर पिकअप डोड़सर के लिए चली। कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के कुतुबपुर एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन के तिराहे से जैसे ही पिकअप घूमी, अनियंत्रित होकर बाएं पटरी से नीचे जाकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। पिकअप पलटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और घायलों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर 108 एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस से सभी को कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल में तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायलों में अरविंद राजभर, सुजीत राजभर, राजन राजभर, सूरज राजभर, प्रद्युम्न कुमार, विशाल राजभर, दीपक राजभर, चंदन राजभर और कुंदन का इलाज कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जिसमें से अरविंद , राजन और दीपक को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सभी को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत
नंदगंज। थाना क्षेत्र के कुसम्ही खुर्द में मंगलवार की देर शाम साइकिल सवार एक अधेड़ की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के जमीन मुरड़भा निवासी मुखराम बिंद (50) साइकिल से वापस अपने घर आ रहा था। उसी दौरान कुसम्ही खुर्द में शादियाबाद से नंदगंज जा रही एक एसयूवी वाहन ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार गाड़ी के नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप ने बताया कि मृतक के पुत्र गुलाब चंद्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed