फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pickup hits Magic from behind and overturns, three dead

Ghazipur News: मैजिक को पीछे से टक्कर मार पलटी पिकअप, तीन की मौत

Sun, 16 Jun 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Pickup hits Magic from behind and overturns, three dead
मरदह। थाना क्षेत्र के महेगवां गांव के पास शनिवार को वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन पर खड़ी मैजिक में पीछे से टक्कर मार अनियंत्रित पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में तीन मौत हो गई, जबकि 9 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। एक किशोरी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र स्थित जमालपुर गांव निवासी सलमान (12), फिरोज (42), अरशद (20), साइना (8), सलीम (30), भोला अहमद (65), करामद (40), बेलाल (18), अनारूल (55), आयुब (25), शमशुद्दीन (65) शुक्रवार को पिकअप पर 20 बकरा लेकर बिक्री के लिए वाराणसी गए थे। शनिवार को सभी लौट रहे थे। पिकअप कुसम्ही दोहरीघाट निवासी अभिषेक (23) चला रहा था। महेगवा गांव के सामने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर पिकअप किनारे खड़े माल वाहक मैजिक में पीछे से टक्कर मारकर सड़क पर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों एवं पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। वहां से डॉक्टरों ने दाे को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। वहीं पिकअप चालक अभिषेक का उपचार कराकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं सात घायलों को मेडिकल काॅलेज अस्पताल व तीन को मऊ जिला अस्पताल रेफर दिया। मेडिकल काॅलेज अस्पताल में इलाज के दौरान भोला अहमद (65) और आयुब (25) की मौत हो गई। जबकि साइना (8) को वाराणसी रेफर कर दिया गया। इधर इलाज के दौरान मऊ जिला अस्पताल में अरशद (21) की मौत हो गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि हादसे में तीन की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप चालक अभिषेक को हिरासत लेकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed