Ghazipur News: पिकअप चालक ने फंदे से लटककर दी जान, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप; धरने पर बैठे
Ghazipur Latest News: गाजीपुर जिले में एक पिकअप चालक ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसके बेटे और बेटी ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विस्तार
गाजीपुर जिले के रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के मांझा गांव में एक मैजिक चालक ने पुलिस की प्रताड़ना से आहत होकर रविवार की रात फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मृतक के बच्चे मौत का जिम्मेदार पुलिस को ठहराते हुए प्रताड़ित करने और 50 हजार रुपये तक रिश्वत मांगने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं सोमवार की सुबह शव को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई। शव को थाने में रखकर ग्रामीण मृतक के परिवार के साथ धरने पर बैठ गए। ऐसे में तनावपूर्ण माहौल रहा।
ये है पूरा मामला
मांझा गांव निवासी राकेश गुप्ता (54) रविवार की रात घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया। उसके बेटे और बेटी के मुताबिक 30 जनवरी को राकेश बाजार से सामान लेकर घर आ रहा था। अचानक बाइक सवार एक नाबालिग उससे टकराकर घायल हो गया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
आरोप है कि तरह-तरह से पुलिस प्रताड़ित व बेवजह पैसे की मांग कर रही थी। जबकि राकेश घायल किशोर के दवा, इलाज का पैसा स्वयं देने को तैयार था, लेकिन पुलिस घटना के दिन से लगातार प्रताड़ित कर रही थी। दो- तीन दिन पहले ही गाड़ी थाने से छुड़ाकार लाया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.