{"_id":"bfa197ca0e97d0fb53e63fdbd09a4289","slug":"picketing-to-remove-liquor-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दूकान हटाने के लिए धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दूकान हटाने के लिए धरना
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 20 Apr 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरही में स्थित देसी और अंग्रेजी शराब की दूकान को अन्यत्र जगह स्थानांतरित करने की मांग को लेकर भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बरही चट्टी पर धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता कुंवर रमेश सिंह ने कहा कि कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद भी अभी तक दूकान को हटाया नहीं गया है।
इसके चलते क्षेेत्र के लोग परेशानी महसूस कर रहे हैं।
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रासबिहारी राय ने कहा कि शराब की दूकान की वजह से आसपास के लोग कठिनाई महसूस कर रहे हैं। स्थानीय महिलाओं ने मंच के माध्यम से अवगत कराया कि शराब पीकर लोग स्थानीय बाजार में आने-जाने वालों से अभद्र व्यवहार करते हैं। इससे महिलाओं के साथ-साथ बच्चों पर खराब असर पड़ता है।
थानाध्यक्ष मरदह के भाजपा नेता कुंवर रमेश सिंह के साथ बदसलूकी किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में धरनास्थल पर पहुंचे जिला आबकारी अधिकारी राजेन्द्र कुमार को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
आबकारी अधिकारी की तरफ से एक सप्ताह का आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त हुआ। वहीं शराब की दूकान को हटाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिए जा रहे धरना से अलग हटकर ग्रामीणों का तबका इसे नहीं हटाने के पक्ष में सोमवार को बैठक की।