फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Picketing dictatorship

तानाशाही के विरोध में धरना

Thu, 16 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 16 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Picketing dictatorship
तानाशाही के विरोध में धरना
 विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता पर तानाशाही  का आरोप लगाते हुए उनके विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बुधवार को हुंकार भरी। बड़ीबाग स्थित कार्यालय पर आयोजित धरना सभा में समिति के संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करना उनकी आदत बन गई है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्ष एके सिन्हा ने कहा कि बिना टेंडर कराए कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। समिति मांग करती है कि जिस प्रकार के बिना टेंडर के कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है उसी प्रकार बिना टेंडर के खंड प्रथम के सभी उप केन्द्रों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाए। विद्युत मजदूर पंचायत के मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह ने  कर्मचारियों के नियमितीकरण  का मामला उठाया। 
विज्ञापन


शिवदर्शन सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों के जलने पर उन्हें ले जाने एवं ले आने के लिए टेंडर किया गया है लेकिन ट्रांसफार्मर ले जाने एवं ले आने का कार्य ग्रामीण स्वयं अपने खर्चे पर करते हैं। अरविंद कुशवाहा ने कहा कि उप केन्द्रों के अनुरक्षण एवं परिचालन में लगे निविदा कर्मियों की सूची संगठन ने कई बार मांगी लेकिन सूची उपलब्ध नहीं कराई। धरना सभा में अमित कुमार, आशीष गुप्ता, अनिल यादव, रोहित, शशिकांत कुशवाहा, विष्णु राय, धर्मेन्द्र सिंह, अनीस अहमद, विजयशंकर राय, जगदीश, मनोज वर्मा, महेन्द्र राम,  वीरबहादुर लाल, संतोष नंदलाल, रामराज, मनोज यादव,
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार, रामवृक्ष, अर्जुन कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed