फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Physical verification of centers for board exam started

बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का भौतिक सत्यापन शुरु

Fri, 27 Aug 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Physical verification of centers for board exam started
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2022 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में केंद्रों के निर्धारण के लिए विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के भौतिक सत्यापन का कार्य शुक्रवार से शुरु हो गया। पहले दिन लगभग सौ विद्यालयों का सत्यापन हुआ। जिले के कुल 1016 विद्यालयों के सत्यापन के लिए 27 समितियों का गठन किया गया है। प्रत्येक समिति में तीन-तीन शिक्षकों को रखा गया है। विद्यालयों का सत्यापन एक सितंबर तक पूर्ण करके जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा देना है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने गठित सभी समितियों को विद्यालयों की सूची उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सत्यापन के लिए जो समिति गठित की गई है उसमें सभी तीनों शिक्षकों को एक ही विद्यालय से रखा गया है। उस समिति में वहां के प्रधानाचार्य को शामिल किया गया है जो उसका अध्यक्ष होगा। विद्यालयों की जांच के लिए 44 बिंदुओं का एक प्रपत्र बोर्ड द्वारा विकसित किया गया है। इसे भरकर समिति जिला मुख्यालय पर जमा करेगी। यह प्रपत्र दो प्रतियों में भरा जाएगा। दोनों प्रतियों पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर सहित तीनों सदस्यों का हस्ताक्षर होगा। प्रपत्र की एक प्रति प्रधानाचार्य के पास रहेगी। इस प्रपत्र के आधार पर प्रधानाचार्य सूचनाओं को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराएंगे। विद्यालयों के मध्य दूरी के निर्धारण की सूचना विद्यालय के मैपिंग एवं जियो टैगिंग से की जाएगी। आधारभूत सूचनाओं के सत्यापन के लिए 27 राजकीय विद्यालयों के 81 शिक्षकों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed