{"_id":"6511d60e352a1d378a02c174","slug":"pg-college-assistant-professor-dies-in-road-accident-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-4135-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की सड़क दुघर्टना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की सड़क दुघर्टना में मौत
विज्ञापन
फोटो-
-कॉलेज में पढ़ाने के बाद बाइक से जा रहे थे घर
-शहर कोतवाली क्षेत्र के बबेड़ी के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बबेड़ी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पीजी कॉलेज के कृषि संकाय में जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर की मौैत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही कॉलेज में शोक की लहर फैल गई।
डॉक्टर उदय प्रताप पांडेय (55) महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर शिक्षण कार्य कर रहे थे। वह 2005 में महाविद्यालय के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर कृषि वनस्पति विज्ञान विभाग के पद पर कार्यभार ग्रहण किए। काॅलेज में पढ़ाने के बाद वह बाइक से दोपहर में अपने घर ढोटारी जा रहे थे।
लेकिन, बबेड़ी में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले आया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल अशेष नाथ सिंह ने बताया अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटना हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
आज होगा अंतिम संस्कार, महाविद्यालय में शोक
गाजीपुर। घटना की जानकारी मिलते ही पीजी कॉलेज परिसर में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। प्राचार्य प्रोफसर राघवेंद्र कुमार पांडेय और चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर एसडी सिंह ''परिहार'' की मौजूदगी में शोक सभा का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रोेफेसर राघवेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार को उदय प्रताप पांडेय के शव का अंतिम संस्कार होगा। इसके मद्देनजर शोक में महाविद्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि इस बीच विश्वविद्यालय की परीक्षाएं सामान्य समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी। जिन कर्मचारियों और शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा में लगी है। वह परीक्षा विभाग के निर्देशानुसार कार्य करेंगे।