फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Petrolman dies after being hit by Vikramshila Express in ghazipur colleague narrowly saved

गाजीपुर: विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आने से पेट्रोलमैन की मौत, बाल-बाल बचा सहकर्मी

Wed, 29 Dec 2021 05:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Dec 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
Petrolman dies after being hit by Vikramshila Express in ghazipur colleague narrowly saved
ट्रेन की चपेट में आने से पेट्रोलमैन की मौत - फोटो : फाइल फोटो

डीडीयू-पटना रेल खंड के गहमर रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन में विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से पेट्रोलमैन की मौत हो गई। वहीं उसका साथी बाल-बाल बचा। हादसा मंगलावर देर रात हुआ। जानकारी के अनुसार भोजपुर जिले के तेघरा गांव निवासी निशांत यादव गहमर स्टेशन पर पेट्रोलमैन के पद पर कार्यरत था।

विज्ञापन


मंगलवार रात लगभग 12:40 बजे वह अपने सहयोगी सुरेश प्रसाद के साथ ट्रैक का निरीक्षण कर रहा था। इस बीच लाइन से गुजर रही ट्रेन नंबर 12368 आनंद बिहार-भागलपुर विक्रमशिला सुपर फास्ट एक्सप्रेस की चपेट मे आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सहयोगी रेलकर्मी ने स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। जिसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


घायल रेलकर्मी को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेलकर्मी की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी आशा देवी, बेटी पुशु कुमारी (18), अंशु कुमारी(13) पुत्र मिथुन यादव (16), लवकुश कुमार(10) सहित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। जीआरपी प्रभारी प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

शादियाबाद थाना क्षेत्र के टड़वा टप्पा सौरी गांव में 19 दिन पहले हुई मारपीट में घायल मजदूर की मंगलवार रात मौत हो गई। उसका इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन बुधवार को शव लेकर गांव पहुंचे और सुबह सात बजे भितरी-सैदपुर मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।

सूचना मिलने पर भुड़कुड़ा सीओ गौरव कुमार के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी मान-मनौव्वल और समझाने-बुझाने पर पांच घंटे बाद दोपहर 12 बजे जाम समाप्त हुआ। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed