{"_id":"37a8a05e0a66076bcf8cb7dedae73a7a","slug":"petro-price-hike-protest-procession-pulled-rental-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रो मूल्य वृद्धि के विरोध में निकाला साइकल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रो मूल्य वृद्धि के विरोध में निकाला साइकल जुलूस
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 22 May 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर राजनीतिक दलों की तल्खी कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जलालाबाद चौके से साइकल जुलूस निकाला। विभिन्न रास्तों से होते हुए जुलूस दुल्लहपुर आदर्श गांव स्थित तिराहे पर सभा में तब्दील हो गया।
इस अवसर पर आयोजित सभा में सपा विस अध्यक्ष श्यामलाल यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनविरोधी है। उसे आम जनता की समस्याओं की कोई परवाह नहीं है। महंगाई पहले से ही आसमान छू रही है। ऐसे में डीजल और पेट्रोल की मूल्य वृद्धि कर सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।
एक पखवारे के भीतर दो बार तेल का दाम बढ़ाकर सरकार ने अपना गरीब विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। कहा कि महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आई केंद्र सरकार जनता से वादाखिलाफी कर रही है। उसकी गलत नीतियों को पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
सरकार को गरीबों को नहीं, पूंजीपतियों चिंता है। उसकी नीतियां कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगे आने की अपील की। इस अवसर पर संतोष यादव, रंगीला यादव, लालजी यादव, चंद्रकेश यादव, आनंद, पप्पू चौहान, मुलायम यादव, डा. आरपी पांडेय, लल्लन शर्मा, रामप्यारे, विजय यादव, तेजबहादुर, बबलू, सुरेंद्र, राजेश, विंध्याचल यादव आदि उपस्थित थे।
संचालन संतोष यादव ने किया।