फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PET: 42 exam centers, 33 thousand examinees

पीईटी: 42 केंद्र, 33 हजार परीक्षार्थी

Fri, 20 Aug 2021 08:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
PET: 42 exam centers, 33 thousand examinees
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा 24 अगस्त को दो पालियों में होगी। इसमें करीब 33 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही चार जोनल एवं 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। प्रेक्षक बनाए गए माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव जयशंकर दुबे जल्द ही यहां आकर परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के साथ ही बीते दिनों जिले में टीजीटी और पीजीटी की परीक्षा कराई गई। अब प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 24 अगस्त को दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली में तीन से पांच बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। परीक्षा के लिए चार जोनल, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होने वाली परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओमप्रकाश राय ने बताया कि परीक्षार्थियों को जांच के बाद ही कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद मास्क लगाकर ही परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव जयशंकर दुबे जल्द ही यहां आएंगे। बतौर प्रेक्षक यहां आकर वह परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

पीईटी परीक्षा के लिए ये बने हैं केंद्र
पीईटी परीक्षा के लिए जिले में 42 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय सिटी इंटर कॉलेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शाहफैज पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज, लूदर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, एमएएच इंटर कॉलेज और सेंट जांस स्कूल को केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबाद एवं सैदपुर, टाउन नेशनल इंटर कॉलेज, शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैदपुर, सादात एवं जीजीआईसी जमानिया, हिंदू पीजी कॉलेज, समता पीजी कॉलेज, समता इंटर कॉलेज, बापू इंटर कॉलेज प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed