फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Permission for a bicycle rally was denied, so a foot march was undertaken; a scuffle with the police ensued.

Ghazipur News: साइकिल यात्रा की अनुमति नहीं मिली निकाली पदयात्रा, पुलिस से नोकझोंक

Fri, 24 Jul 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Permission for a bicycle rally was denied, so a foot march was undertaken; a scuffle with the police ensued.
शहर के बंशीबाजार स्थित सपा कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन से निकलती साइकिल यात्रा में
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की प्रस्तावित समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा को प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए भाजपा सरकार पर प्रशासन के जरिये विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस के रोकने पर महिला कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद सपा नेताओं ने पदयात्रा निकालने का एलान किया।
यात्रा को हरी झंडी दिखाने पहुंचीं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार सपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है।
इसी कारण प्रशासन पर दबाव बनाकर साइकिल यात्रा की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

महिला सभा की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह खुशबू ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द बढ़ाना, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजीत ने कहा कि यदि प्रशासन साइकिल यात्रा की अनुमति नहीं देता है तो पार्टी पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाएगी और सरकार की नीतियों का विरोध जारी रखेगी।

सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, सांसद प्रतिनिधि बलराम पटेल, विधायक प्रतिनिधि आदित्य यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शहर के बंशीबाजार स्थित सपा कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन से निकलती साइकिल यात्रा में

शहर के बंशीबाजार स्थित सपा कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन से निकलती साइकिल यात्रा में

शहर के बंशीबाजार स्थित सपा कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन से निकलती साइकिल यात्रा में

शहर के बंशीबाजार स्थित सपा कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन से निकलती साइकिल यात्रा में

शहर के बंशीबाजार स्थित सपा कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन से निकलती साइकिल यात्रा में

शहर के बंशीबाजार स्थित सपा कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन से निकलती साइकिल यात्रा में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed