फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People were mesmerized by the attractive cultural program

Ghazipur News: आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम देख मुग्ध हुए लोग

Sun, 23 Mar 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
People were mesmerized by the attractive cultural program
रेवतीपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सोनवल में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं शारदा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बीईओ अशोक कुमार गौतम एवं विशिष्ट अतिथि डायट प्रवक्ता हरिओम यादव ने शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन छात्रों मोदीश खान, अरविंद गुप्ता एवं अनीषा को ‘बेस्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया। इसके अलावा विद्यालय के शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। 40 अन्य छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों को उत्कृष्ट नागरिक बनाने में माता-पिता के साथ शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विशिष्ट अतिथि डायट प्रवक्ता हरिओम यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों को निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित करना है ताकि छात्र-छात्राएं और अभिभावक इन स्कूलों की ओर आकर्षित हो सकें। इस अवसर पर एआरपी संत कुमार गुप्ता, शिवचंद चौहान, नोडल अंजनी मिश्रा, प्रधानाध्यापिका डेजी शर्मा, नेहा सिंह, जयप्रकाश राय, मंजू पाल, संगीता सिंह, सत्यप्रकाश, जयप्रकाश, विजयेंद्र सिंह, एसएमसी अध्यक्ष मनोरमा आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed