फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People welcome to holi

रंगोत्सव के स्वागत में तैयार जनपद

Fri, 10 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Fri, 10 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
People welcome to holi
होली - फोटो : amar ujala
होली की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे लोगों पर इसकी खुमारी चढ़ती जा रही है। नगर से लेकर गांव तक लोग होली की रंग में रंगने लग हैं। वहीं होली के साथ ही चुनावी रंग भी लोगों की सिर चढ़ कर बोल रहा है। इस वर्ष टैंक, एयरगन, पाइप व सीरिंज पिचकारी ने धूम मचाई है। वहीं मुखौटा में छोटा भीम, मोटू-पतलू, स्पाइडर मैन के साथ ही क्रिकेटर मलिंगा कैप ने धमाल मचाया है। दीपावली की भांति ही लोग होली में चाइनीज रंग, गुलाल व पिचकारी का बहिष्कार कर स्वदेशी सामान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


होली पर्व पर लोगों को रंगों से सराबोर करने के लिए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में तरह-तरह के रंग, अबीर, गुलाल और पिचकारी की दूकानें सज गई हैं। स्पाइडर मैन, जंबो जेट, बंदूकों और पाइप वाली पिचकारियां बच्चों को खूब भा रही है। लोगों की तरफ से इसकी खरीददारी भी शुरू कर दी गई है।शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में होली पर्व को देखते हुए इससे संबंधित सामानों की दूकानें सज गई हैं। नगर के मिश्रबाजार, लालदरवाजा, महुआबाग, लंका, मालगोदाम रोड, गोराबाजार, चीतनाथ, नखास, नवाबगंज, सकलेनाबाद आदि मुहल्लों में पिचकारी, अबीर-गुलाल, चिस्प, टोपी आदि की स्थायी तथा अस्थायी दूकानें लग गई हैं।
विज्ञापन


अब जबकि पर्व में तीन दिन समय शेष रह गया है, लोगों की तरफ इसकी खरीददारी शुरू कर दी गई है। पिचकारी की दूकानों पर स्पाईडर मैन, ड्रैगन, टैडी बियर, विभिन्न साइजों के बंदूक, पाइप, स्प्रे आदि माडलों की पिचकारी सजाई गई है। बच्चे बंदूक और पाइप वाली पिचकारी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा लाल, हरा, नीला, पिला रंग के साथ ही विभिन्न रंगों के अबीर-गुलाल भी दूकानें पर उपलब्ध है। नगर के मिश्रबाजार में दूकान लगाए गुल्लू ने बताया कि 50 रुपये से लेकर चार सौ तक की कीमत में पिचकारी बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed