{"_id":"586401cd4f1c1b425ceeb578","slug":"people-suffering-from-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे से लोग बेहाल
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
सुहलव के ताडीघाट रेलवे स्टेशन पर कोहरा के बीच लाइट जलाकर गुजरती ट्रेन।
- फोटो : ghazipur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों से छा रहे घने कोहरे का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा। पूरे दिन समूचा जनपद सर्द हवा और ठंड की चपेट में रहा। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
उधर कोहरे की वजह लोगों को लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा। दोपहर बाद उम्मीद थी कि धूप निकलेगी, लेकिन तेज ठंड के कारण पूरे दिन लोग घरों में दुबके रहे। धूप न निकलने से बाजारों की रौनक भी गायब रही।
मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को पूरे दिन कोहरा की चादर तनी रही और ठंड बढ़ने से जनजीवन बेहाल रहा। जिला मुख्यालय पर जगह-जगह अलाव जलाए गए थे। जिससे लोग पूरे दिन चिपके रहे। गुरबत में जीने वालों को कड़ाके की ठंड में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
देखा जाए तो जिले में ठंड का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। सुबह जब लोगों ने बिस्तर छोड़ा, तो चारों तरफ घना कोहरा पाया। समूचा जनपद घने कोहरे की आगोश में था।
कोहरे के साथ-साथ चल रही सर्द हवा ने ठंड में और भी वृृद्धि कर दी। नतीजतन पूर्वाह्न तक जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े बाजारों में सन्नाटे का माहौल रहा।
घने कोहरे के चलते लोगों को लाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। दोपहर बाद सूरज के दर्शन हुए तो तेज धूप से हाड़कंपाऊ ठंड से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। जगह-जगह लोग धूप का आनंद लेते दिखे।
बढ़ रही ठंड के बावजूद जिला मुख्यालय पर रेलवे क्रॉसिंग एवं बीएन इंटर कॉलेज के सामने स्थापित रैन बसेरे में आवश्यक सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। अलाव की जरूरत भी लगातार महसूस की जा रही, लेकिन यह सुविधा ग्रामीण इलाकों में अभी तक शुरू नहीं हुई है।