फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People started showing enthusiasm and enthusiasm regarding Mahashivratri festival.

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लोगो में उमंग और उत्साह नजर आने लगा

Thu, 24 Feb 2022 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
People started showing enthusiasm and enthusiasm regarding Mahashivratri festival.
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर उमंग और उत्साह नजर आने लगा है। इस पर्व को मनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। शिवालयों की साफ-सफाई के साथ ही रंगाई-पुताई का काम अंतिम दौर में है। पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के साथ उस दिन लगने वाले मेलों को लेकर तैयारी पुरी कर ली गई है। उस दिन दर्शनार्थियों एवं क्षेत्र के लोगों द्वारा मेला का लुफ्त भी बढ़-चढ़कर उठाया जाता है आस्था और विश्वास का केंद्र शहर के गोरा बाजार स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन दूरदराज से भी लोग जलाभिषेक करने तथा महादेव का दर्शन करने के लिए आते हैं इसको लेकर प्रशासन की तरफ से भी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर परिसर में साफ -सफाई, रंगाई, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है महाशिवरात्रि पर मरदह के महाहरधाम के साथ ही शहर के मिश्रबाजार स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर, बड़ा महादेवा, बाबा अमरनाथ, चीतनाथ स्थित कोटेश्वर नाथ, लालदवाजा स्थित अभयेश्वर महादेव शिव मंदिर, शिव मंदिर नवापुरा आदि शिवालयों पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा सैदपुर के बूढ़ा महादेव, करीमुद्दीनपुर के ऊंचाडीह सहित कई अन्य शिव मंदिरों पर भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक करते हैं। इस बार भी महाशिवरात्रि पर इन मंदिरों पर अच्छी भीड़ उमडने की उम्मीद जताई जा रही है। अब जबकि महाशिवरात्रि पर्व में महज एक हप्ते शेष रह गया है भक्त और मंदिरों के पुजारी, आयोजक भी इसकी तैयारी में जुट गए हैं। इनकी ओर से मंदिर के साथ ही परिसर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed