{"_id":"5824c5904f1c1b342fb3a259","slug":"people-descended-into-banks-to-change-large-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में बड़े नोट बदलने के लिए उमड़े लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में बड़े नोट बदलने के लिए उमड़े लोग
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
शहर के विशेश्वरगंज स्थित पंजाब नेशनल बैक गेट में रुपया जमा करने के लिए लगी लोगों की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 और 1000 के नोटों पर प्रतिबंध के बाद गुरुवार को बैंकों के ताले खुलते ही नोटों को जमा करने और नए नोट पाने की ललक में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ इकट्ठी हो गई गई थी। भीड़ की वजह से ग्राहकों को लाइन में खड़ा होना पड़ा। धक्का-मुक्की के बीच लोगों को अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ी। इस दौरान आगे जाने को लेकर कई लोगों में किचकिच भी हुई। बैंकों में तैनात पुलिस कर्मी लोगों को समझाने के साथ ही लाइन में खड़ा रहने की हिदायत देते रहे।
शाम तक किसी भी बैंक में नई करेंसी नहीं पहुंची थी। जिसके कारण ग्राहकों को नया नोट न देकर 100, 20, 50 तथा 10 के नोट दिए गए। शाम तक जिनका पैसा जमा हो गया और जिन लोगों ने बदले में नोट प्राप्त कर लिया वह तो खुश रहे, लेकिन जिनके पैसा जमा नहीं हुए वे निराश होकर घर लौट गए। मंगलवार की रात 500 और 1000 के नोट के चलन पर प्रतिबंध के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है।