{"_id":"58ebc4eb4f1c1ba368cf54ee","slug":"people-buy-ghara-and-surahi-for-this-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बढ़ी तो शुरू हुई घड़ा-सुराही की खरीददारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बढ़ी तो शुरू हुई घड़ा-सुराही की खरीददारी
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
दूकानों पर शुरु हुई घड़ा-सुराही की खरीददारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का तेवर काफी तल्ख है। तेज धूप और उमस लोगों को बेचैन करने लगी है। ऐसे में पल-पल लोगों को पानी की आवश्यकता पड़ रही है। शहरी क्षेत्रों में ज्यादातर घरों में लोग फ्रिज इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी घड़ों और सुराही की मांग में तेजी आई है।
बाजारों में घड़ा और सुराही की खरीददारी भी शुरु हो गई है। वहीं कुम्हार भी छोटे-बड़े साइज का घड़ा और सुराही बनाने में जुट गए है। बाजार में 50 से लेकर डेढ़ सौ रुपए में इसकी बिक्री की जा रही है। ग्राहकों को मीठा और ठंडा पानी मिल सके, इसके लिए कई चाय-नाश्ता के दूकानदार भी बड़े साइज के घड़े की खरीद कर रहे हैं।
कुम्हारों ने बताया कि अब पहले जैसी घड़ा और सुराही की मांग नहीं है। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसे बनाने का काम किया जा रहा है। पर्याप्त मिट्टी भी नहीं मिल पा रही है, जिससे कारोबार को लेकर उत्साह कम होता जा रहा है।