फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People are melting Titurte

गलन से लोग ठिठुरते रहे

Thu, 29 Dec 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Thu, 29 Dec 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
People are melting Titurte
घने कोहरे के बीच अंधऊ बाईपास पर वाहनों की लाइट जलाकर जाते लोग।
मौसम के करवट बदलने से जनजीवन बेहाल है। गुरुवार को जनपद में घना कोहरा छाया रहा। तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम आए बदलाव से ठंड, लगन और घने कोहरे के बीच लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन



कोहरे के बीच हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। लोग दिन में भी वाहनों लाइट जलाकर चल रहे थे। घने कोहरे के कारण सूर्य की रोशनी धरती तक नहीं पहुंची। पूरे दिन सूरज नहीं निकला। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगले दो दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी और घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे के साथ सर्द हवा का भी दबाव बढ़ता जा रहा है। सुबह हवा का दबाव कुछ कम था, लेकिन सायंकाल यह बढ़  गया। इससे लोगों को अगले दो से तीन दिनों तक धुंध से राहत मिलने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। सर्द हवा के कारण दिन में सर्दी और बढ़ जा रही है। जबकि पूरे दिन सूर्य बादलों में छिपे रहने से लोग घरों में दुबके रह रहे हैं। ठंड के कारण इन दिनों हवा ने भी रुख बदल दिया है।
विज्ञापन


पूरवा हवा चल रही है। लेकिन यह इतनी तेज नहीं है कि इससे धुंध छंट जाए। बुधवार की सुबह धूप निकली थी, लेकिन चार बजे फिर  से धुंध पड़ना शुरू हो गई। अगले दिन कोहरा इतना घना था कि कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। जानकारों की माने तो अब दस जनवरी के बाद भी ठंड और कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed