फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People are enthusiastic about the work of the government

Ghazipur News: सरकार के कार्यों से जनता में उत्साह

Sat, 12 Apr 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
People are enthusiastic about the work of the government
गाजीपुर। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के गांव, वार्ड और मोहल्ला चलो अभियान में शुक्रवार को भाजपा की राज्यसभा सांसद डाॅ. संगीता बलवंत ने घर-घर संपर्क किया। साथ ही सफाई अभियान भी चलाया। जंगीपुर विधानसभा के रुहीपुर और सदर विधानसभा के छावनी लाइन के कलौता गांव में योजनाओं के लाभार्थियों से भेंट की।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यों से जनता में उत्साह का माहौल है। उनके साथ मंडल अध्यक्ष काशीनाथ चौहान, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मनोज बिंद, गोपाल राय, मुरली कुशवाहा, अजय राय, रामजी बलवंत, सोमेश मोहन राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जंगीपुर विधानसभा के रमवल ग्राम में सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया। इस मौके पर मेठ बिंद, आशुतोष राय आदि उपस्थित थे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में घर-घर संपर्क किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश गिरी, शंभू गुप्ता, त्रिलोकी कुशवाहा, दीपमाला श्रीवास्तव आदि साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने रायगंज मुहल्ला, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने सदर मंडल पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष काशीनाथ चौहान के साथ फतेहपुर सिकंदर, जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी ने बाराचवर प्रथम मंडल के ढोढवा रामपुर ग्राम पंचायत में जनसंपर्क किया। भीमापार संवाददाता के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अगुवाई में सैदपुर विधानसभा के सादात दक्षिणी मंडल अंतर्गत ग्राम सभा मिर्जापुर एवं बिजरवां में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed