फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Peace, peace to men of Pchokr

अमन, चैन चाहते हैं पचोखर के लोग

Tue, 27 Oct 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Tue, 27 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Peace, peace to men of Pchokr
ताजिया जुलूस के दौरान शनिवार की रात हुआ दो पक्षों में विवाद कुछ समय के लिए आए तूफान की तरह था जो गुजर गया। जिला व पुलिस प्रशासन की सक्रिय भूमिका और स्थानीय लोगों की सूझबूझ के चलते पचोखर में अमन चैन कायम हो गया है।
विज्ञापन


 यहां की गंगा जमुनी तहजीब को कायम करने में ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई। इस क्षेत्र में रोज कमाने खाने वाले और कमजोर वर्ग के लोग हैं, जो शांति चाहते हैं ताकि उनके परिवार को जीवकोपार्जन में बाधा न पैदा हो।
विज्ञापन


पचोखर में शनिवार की रात नारेबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट से स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया था और ताजिया कर्बला में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर प्राथमिक विद्यालय पचोखर के परिसर में पीएसी और पुलिस ने कैंप कर रखा है। मंगलवार को दिलदारनगर के हुसैनाबाद स्थित गाजी मंजिल में हुई बैठक में इंसाफवादी महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरीद अहमद गाजी ने कहा कि पचोखर में ताजियादारों ने कर्बला के शहीदों के नारे लगाए थे।

 पचोखर के गरीब अल्पसंख्यकों को कमजोर समझकर उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है, जो निंदनीय है। भदौरा ब्लाक के पूर्व  प्रमुख अब्दुल रशीद खान ने कहा कि पूरे प्रकरण में प्रशासन ने निष्पक्ष भूमिका निभाई।


 अगर कोई बेगुनाह को फंसाने की साजिश करता है तो इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बैठक में हाजी अब्दुल गफ्फार अंसारी,  अनवारुल हक खान, अकबर अंसारी, इमरान  जुबैर, जावेद खान,  मुजम्मिल, शमशाद, अरशद साबिर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed