{"_id":"6a00dcb7966fc31e3f0b78d7","slug":"patients-suffering-from-colds-coughs-and-fever-arrived-at-the-health-fair-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-152181-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम व बुखार के पहुंचे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम व बुखार के पहुंचे मरीज
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के 62 केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान 2100 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। इसमें करीब 900 डायरिया, सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार संबंधित मरीज उपचार को पहुंचे थे। डॉक्टरों ने मरीजों व तीमारदारों को मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है। नंदगंज : नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेले में डॉ. शालिनी भाष्कर ने 58 मरीजों का उपचार किया। बताया कि सबसे ज्यादा मरीज डायरिया, वायरल बुखार और सर्दी जुकाम से संबंधित आए थे।
गहमर : न्यूपीएचसी पर जन आरोग्य मेले डॉक्टरों ने 30 मरीजों का उपचार किया। डॉ. अंकित सिंह ने बताया कि सर्दी, खांसी, जुकाम, उलटी-दस्त, बुखार पीड़ित मरीज अधिक आए थे।
मरदह : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर डॉ. सर्वेश कुमार ने 26 मरीजों का इलाज किया। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेहूं में डॉ.राजीव गोड़ ने 18, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाडेयपुर राधे में डॉ. आसिफ लारी ने 21 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अविसहन में डॉ. इमरान उस्मानी ने 39 मरीजों को देखा। इसमें लीवर संबंधी, सांस संबंधी, बुखार, पेट दर्द, हाईपरटेंशन के मरीज आदि थे।