{"_id":"69595da94365cbe766029e1a","slug":"passengers-are-troubled-as-they-are-unable-to-get-information-about-trains-or-coaches-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-144947-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: न ट्रेनों की जानकारी मिल पाती है न कोच की, परेशान होते हैं यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: न ट्रेनों की जानकारी मिल पाती है न कोच की, परेशान होते हैं यात्री
विज्ञापन
कोच इंडिकेटर विहीन दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-1। संवाद
- फोटो : bhadrawah news
गाजीपुर/दुल्लहपुर। दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को न ट्रेनों के बारे में जानकारी मिल पाती न कोच की। ऐसे में यात्री परेशान होते हैं। रेलवे स्टेशन पर न तो डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया है और न ही कोच इंडीकेटर। इसके कारण ट्रेन आने पर यात्रियों में आपाधापी मच जाती है।
दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन औड़िहार-भटनी रेलखंड पर स्थित है। यहां प्रतिदिन 1700 यात्री यात्रा करने के लिए आते हैं। स्टेशन पर कुल तीन प्लेटफार्म हैं। किसी भी प्लेटफार्म पर कोच इंडीकेटर नहीं लगा है।
इससे यात्रियों का यह पता नहीं चल पाता है कि ट्रेन का स्लीपर, जनरल, व एसी कोच कहां लगेंगे। अपने कोच में जाने के लिए उनको इधर से उधर दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
आपाधापी की स्थिति में कई यात्री गिरकर चोटिल हो जाते हैं। यही हाल डिस्प्ले बोर्ड का है। दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर केवल एक डिस्प्ले बोर्ड है। पर्याप्त डिस्प्ले बोर्ड नहीं होने के कारण यात्रियों को ट्रेनों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है।
फुट ओवरब्रिज पर एक भी डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगाया गया है। इससे फुट ओवरब्रिज पर मौजूद यात्रियों को ट्रेनों के आने की स्थिति के बारे में सूचना नहीं मिल पाती है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।