फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Passenger operations will facilitated till railway station

Ghazipur News: सिटी रेलवे स्टेशन तक पैसेंजर के संचालन से मिलेगी सहूलियत

Sun, 25 Feb 2024 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Passenger operations will facilitated till railway station
गाजीपुर। दिलदारनगर जंक्शन से सोनवल रेलवे स्टेशन तक संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन अब सिटी रेलवे स्टेशन तक होगा। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। जनपद मुख्यालय की सीधी कनेक्टिविटी दिल्ली-हावड़ा मेन रेलवे लाइन से हो जाएगी। इससे अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। हालांकि अभी केवल घोषणा हुई है। इसकी समय-सारिणी अभी तक तैयार नहीं की गई है।
विज्ञापन

अब तक पैसेंजर ट्रेन का संचालन दिलदारनगर जंक्शन से सोनवल रेलवे स्टेशन के मध्य होता है। इसके पूर्व ताड़ीघाट स्टेशन तक होता था, लेकिन सोनवल रेलवे स्टेशन का निर्माण होने के बाद से पैसेंजर ट्रेन का संचालन दिलदारनगर जंक्शन से सोनवल तक होता है। अब रेलवे विभाग की ओर से घोषणा की गई है कि पैसेंजर ट्रेन का संचालन दिलदारनगर जंक्शन से सिटी रेलवे स्टेशन तक होगा। इससे पूर्वोत्तर रेलवे खंड सीधे तौर पर दिल्ली-हावड़ा मेन रूट से जुड़ जाएगा। इसके कारण जिला मुख्यालय के लोगों को दिल्ली-हावड़ा मेन रूट की ट्रेनों को पकड़ने में सहूलियत मिलेगी। इसका सबसे अधिक लाभ व्यवसायियों और किसानों को मिलेगा। दिल्ली-मुंबई और कोलकाता जाने वाले व्यवसायियों को काफी सहूलियत मिलेगी। जनपद के अधिकांश व्यवसायी व्यवसाय के सिलसिले में अक्सर दिल्ली, मुंबई और कोलकाता का सफर करते हैं।
विज्ञापन

वहीं किसानों को भी अपने उत्पाद को महानगरों तक भेजने में काफी सहूलियत मिलेगी। इससे किसानों को महानगरों के रूप में अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बड़े बाजार मिलेंगे। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दिलदारनगर से सिटी रेलवे स्टेशन तक पैसेंजर ट्रेन चलने की अभी केवल घोषणा हुई है। समय-सारिणी बनना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed