फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Parties reached polling places, voting today

मतदेय स्थलों पर पहुंचीं पार्टिंयां, मतदान आज

Wed, 03 Aug 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Parties reached polling places, voting today
जिला पंचायत की रिक्त 41- करंडा द्वितीय सीट (करंडा आंशिक एवं देवकली आंशिक) के उपचुनाव के तहत बृहस्पतिवार को मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव के लिए सभी मतदान पार्टियां बुधवार को संबंधित मतदेय स्थलों पर पहुंच गईं। कड़ी सुरक्षा के बीच कराए जाने वाले इस चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति के साथ ही सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विधायक अंकित भारती के इस्तीफे से खाली हुई करंडा द्वितीय जिला पंचायत की सीट के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। इस उपचुनाव में सपा एवं भाजपा प्रत्याशी संग चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला 48927 मतदाता करेंगे। मतदान के लिए करंडा आंशिक में 55 तथा देवकली आंशिक में 20 सहित कुल 75 बूथ बनाए गए हैं। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को संबंधित मतदेय स्थलों पर पहुंच गई। मतदान पार्टी में पीठासीन अधिकारी के अलावा मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सहित चार कार्मिक शामिल हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा। उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए देवकली विकासखंड के लिए एक जोनल और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा करंडा ब्लाक के लिए दो जोनल और चार सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतों की गणना का कार्य संबंधित विकासखंड देवकली एवं करंडा में पांच अगस्त को सुबह आठ बजे से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed