फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pariksha Pe Charcha: Target 3.15 lakh, registration only 49 thousand

परीक्षा पे चर्चा : लक्ष्य 3.15 लाख, पंजीकरण सिर्फ 49 हजार

Mon, 22 Dec 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha: Target 3.15 lakh, registration only 49 thousand
गाजीपुर। प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा को लेकर जिले में पंजीकरण की रफ्तार बेहद सुस्त है। एक दिसंबर से अब तक 20 दिनों में केवल 49,757 बच्चों का ही पंजीकरण हो सका है, जो तय लक्ष्य का महज 15.77 प्रतिशत है। पंजीकरण की धीमी प्रगति के चलते वाराणसी मंडल में गाजीपुर की रैंकिंग चौथे स्थान पर पहुंच गई है। जिले में 3,15,563 विद्यार्थियों के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2026 है, लेकिन मौजूदा गति को देखते हुए लक्ष्य पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है। वाराणसी मंडल के चार जिलों जौनपुर, वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर को कुल 11,61,149 विद्यार्थियों के पंजीकरण का लक्ष्य मिला है। 20 दिसंबर तक सिर्फ 2,48,887 यानी 21.43 प्रतिशत बच्चों का ही पंजीकरण हो सका है। चंदौली जनपद लक्ष्य 1,70,949 के सापेक्ष 43,889 25.67% पंजीकरण के साथ पहले स्थान है, जबकि जौनपुर लक्ष्य 3,92,967 के सापेक्ष 94,745 यानी 24.11% के साथ दूसरे और वाराणसी जनपद लक्ष्य 2,81,670 के सापेक्ष 60,496 यानी 21.48% के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed