{"_id":"61e44daa8708b9043715aa28","slug":"para-military-force-did-route-march-with-police-ghazipur-news-vns6339128105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्ध सैनिक बल ने पुलिस के साथ किया रूट मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्ध सैनिक बल ने पुलिस के साथ किया रूट मार्च
विज्ञापन
जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को अर्द्ध सैनिक बल के साथ पुलिस टीम ने क्षेत्र में रूट मार्च किया। साथ ही निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया।
जमानिया संवाददाता के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए रविवार को एसडीएम भारत भार्गव एवं क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण ने पैरा मिलिट्री सहित सर्किल के छह थानों की पुलिस के साथ स्टेशन और कस्बा बाजार सहित हरपुर गांव में रूट मार्च किया। चुनाव में सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कोतवाली से एसडीएम भारत भार्गव के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला। कस्बा बाजार और हरपुर का भ्रमण कर स्टेशन बाजार होते हुए बरुईन मोड़ पर रूट मार्च पहुंचा। एसडीएम भारत भार्गव ने कहा कि आगामी सात मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए रूट मार्च निकाला जा रहा है। मतदाता भयमुक्त होकर मतदान करें। चुनाव आयोग के मंशा के अनुरूप निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराना है। रूट मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने मतदाताओं से सुरक्षा का भरोसा दिया। दिलदारनगर निरीक्षक कमलेश पाल, गहमर कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन, सुहवल आदर्श सरस सलील, रेवतीपुर पन्ने लाल और नगसर थानाध्यक्ष शामिल रहे। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मुहम्मदाबाद सीओ रविंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला। क्षेत्र में शेरपुर कला, शेरपुर खुर्द, कुंडेसर, पखनपुरा, अवथही, मच्छटी, सोनाडी़, अमरपुर, बदवली, परसदा और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस टीम ने विधानसभा चुनाव के शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूर्ट मार्च किया। इस दौरान थाना क्षेत्र के कई हिस्ट्रीशीटरों के यहां भी दबिश दी गई।