फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Panic on information of bomb in Kashi Express, checking lasted for 2.48 hours

Ghazipur News: काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना पर हड़कंप, 2.48 घंटे तक चली चेकिंग

Tue, 18 Feb 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Panic on information of bomb in Kashi Express, checking lasted for 2.48 hours
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जा रही काशी एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार को बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। नेट काॅलिंग से मिली सूचना पर ट्रेन को औड़िहार जंक्शन के प्लेटफाॅर्म छह पर रोक कर दो घंटे 48 मिनट तक चेकिंग की गई लेकिन ट्रेन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

औड़िहार रेलवे जंक्शन के जीआरपी चौकी प्रभारी राजकपूर सिंह ने प्रभारी निरीक्षक सैदपुर को बताया कि गाड़ी संख्या 15018 लोकमान्य तिलक टर्मिनल काशी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन

यह ट्रेन मऊ स्टेशन से वाराणसी स्टेशन की तरफ जा रही है। ट्रेन के किसी कोच में बम होने की सूचना उनके रेलवे कंट्रोल को एक नेट कॉलिंग नंबर से मिली है। प्रभारी निरीक्षक ने सैदपुर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य उच्चाधिकारियों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में बम की सूचना पर जिला मुख्यालय से एडीएम दिनेश कुमार, एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, एसडीएम सैदपुर सहित जीआरपी-आरपीएफ के अधिकारी औड़िहार रेलवे स्टेशन पहुंचे।
वहां प्लेटफाॅर्म छह पर खड़ी कराई गई ट्रेन की 11:32 बजे से चेकिंग शुरू की गई। जीआरपी, आरपीएफ, सिविल पुलिस, एएस चेक टीम के सहयोग से काशी एक्सप्रेस की सभी बोगियों के अंदर और बाहर सघन चेकिंग की गई। हालांंकि बम की बात अफवाह निकली। इसके बाद दोपहर 2:20 बजे ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना किया गया।

चेकिंग के दौरान यात्री सहमे नजर आए और कुछ यात्री उतर भी गए थे। टीम को चेकिंग के दौरान एक लावारिस बैग मिला, जिसमें प्रसाद, कुछ देवी-देवताओं की तस्वीरें और महिला के कपड़े थे, जिसे जीआरपी ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed