फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Panic at the intersection of the river villagers

गंगा की कटान से ग्रामीणों में दहशत

Sun, 02 Oct 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 02 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Panic at the intersection of the river villagers
करंडा के दीनापुर के पास गंगा की कटान का दृश्य।

विज्ञापन
गंगा किनारे बसे गांव के लोगों की मुसीबत कम नही हो रही है। रविवार को भी रफीपुर, शेरपुर तुलसीपुर, दीनापुर और बड़हरिया में कटान का क्रम जारी रहा। कटान कभी-कभी इतनी तेज हो जा रही है कि एक घंटे में ही 20 से 25 फीट तक की भूमि कटकर गंगा में समाहित हो जा रही है। भूमि के कटने से कटान पीड़ितों की बेचैनी बढ़ गई है।
 दो दिनों में ही 150 फीट किनारे के भाग को काटते हुए गंगा गांव की ओर बढ़ रही है। कटान को लेकर बड़हरिया गांव के लोगों में इस कदर भय व्याप्त हो गया है कि वह घर छोड़कर पलायन की सोच रहे हैं। कटान पीड़ितों का कहना है कि एक तरफ जहां हम लोग गंगा कटान से परेशान है, वहीं शासन-प्रशासन के लोग कटान रोकने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं कर रहे हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री के सैदपुर आगमन के समय रमापति गौतम, रामअवतार यादव, रामअवतार प्रधान, रामायन यादव और मनोज के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपा था। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष से भी मिलकर कटान के कहर से बचाव की गुहार लगाई थी। यही नहीं कुछ माह पहले लोहिया गांव का निरीक्षण करने आये प्रमुख सचिव से भी कटान पीड़ितों ने समस्या की जानकारी दी थी, लेकिन अभी तक कटान से बचाव के उपाय तो दूर कटान का निरीक्षण करने के लिए भी कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सरकार की इस उपेक्षा से लोगों में काफी रोष है। कई लोगों का यह कहना है कि अगर सरकार द्वारा कटान को रोकने का ठोस उपाय नहीं किया गया तो हम लोग आने वाले चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर प्रभावित गांवों के लोगों में आम राय बनाने का भी प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed