{"_id":"57f1436b4f1c1bce4b5751f1","slug":"pandals-statues-of-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडालों में मां की प्रतिमाएं स्थापित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडालों में मां की प्रतिमाएं स्थापित
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 02 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा पूजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवरात्र शुरु होते ही शक्ति स्वरूपा का पूजन-अर्चन शुरु हो गया है। नवरात्र के पहले दिन नंदगंज बाजार में स्थित पंडालों में शेरावाली की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन शुरु कर दिया गया है। शाम को होने वाली आरती को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। पंडालों में स्थापित मां दुर्गा के नौ रूपों वाली प्रतिमा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।
नंदगंज बाजार में स्थापित पंडालों में वर्षों से नवरात्र के पहले दिन से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन का कार्य प्रारंभ हो जाता रहा है। शनिवार की शाम विधिवत हवन-पूजन के बाद मां की आंखों पर बंधी पट्टी को खोल दिया गया और दर्शन-पूजन का कार्य प्रारंभ हो गया। शाम को मां का दर्शन करने के लिए पंडालों पर बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचे।
पश्चिम रेलवे क्रासिंग के पास सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति और मां दुर्गा पूजनोत्सव समिति शादियाबाद मोड़ द्वारा भव्य पंडाल बनाकर मां की प्रतिमा स्थापित की गई है। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति चोचकपुर तिराहे और स्टेशन चौराहे पर बने पंडालों में भी शेरावाली की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है।
विज्ञापन
पंडालों के आसपास शाम को मेले जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। पंडालों के आसपास सजे बिजली के झालर अनुपम छटा बिखेर रहे हैं। दर्शन-पूजन करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक दिख रही है।