फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Panchayats will be identified through unique code

Ghazipur News: यूनिक कोड से पंचायतों को मिलेगी पहचान

Fri, 24 Oct 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Panchayats will be identified through unique code
गाजीपुर। अब ग्राम पंचायतों की भी अपनी राष्ट्रीय पहचान होगी। पंचायतीराज विभाग की ओर से पूरे देश की सभी ग्राम पंचायतों को एक विशिष्ट (यूनिक) कोड जारी किया जाएगा। इस कोड से किसी भी पंचायत का विवरण राष्ट्रीय स्तर पर आसानी से देखा जा सकेगा। अब राज्य, जनपद या ब्लॉक की जानकारी खोजने की आवश्यकता नहीं होगी। केवल पंचायत का यूनिक कोड दर्ज करने पर पंचायतीराज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उस पंचायत से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे विकास कार्य, निधि आवंटन, प्रधान व सचिव का नाम और मोबाइल नंबर आदि स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। जनपद गाजीपुर के 16 विकास खंडों में कुल 1238 ग्राम पंचायतें हैं। पंचायतीराज विभाग ने प्रत्येक पंचायत को यूनिक पहचान संख्या जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी पंचायतों को क्रमवार यूनिक कोड आवंटित किए जाएंगे। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर पंचायतों की रेटिंग (मूल्यांकन) प्रक्रिया को पारदर्शी और सुलभ बनाना है। विभाग के अनुसार, इस नई प्रणाली से पंचायतों की कार्यप्रणाली की निगरानी और विकास कार्यों का विश्लेषण करना पहले से कहीं आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed