फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   panchayat ilection

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को दिखाया उत्साह

Wed, 06 Jan 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
panchayat ilection
गाजीपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतिम चरण में है। अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह दिखाया। 22 हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया। निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 17 नवंबर को आलेख्य प्रकाशन हुआ। उस समय सात विधानसभा क्षेत्रों में 26 लाख 52 हजार 415 मतदाता थे। इनमें 14 लाख 46 हजार 82 पुुरुष एवं 12 लाख छह हजार 230 महिला तथा 103 अन्य मतदाता थे। 15 दिसंबर तक दावा एवं आपत्ति लिए गए। सभी सात विस क्षेत्रों में 22 हजार 272 लोगों ने फार्म-छह भरकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया। इसमें सबसे ज्यादा जहूराबाद विस के लोगों ने एवं जंगीपुर में सबसे कम लोगों ने आवेदन किया। जखनिया में 2570, सैदपुर 2326, गाजीपुर 2701, जंगीपुर 2288, जहूराबाद 4709, मुहम्मदाबाद 4270 एवं जमानिया विस के 3408 लोगों ने नाम बढ़ाने के लिए आवेदन किया। इसमें 21705 का नाम सूची में दर्ज किया गया है जिसमें जखनिया में 2512, सैदपुर 2193 तथा गाजीपुर विस में 2603 नाम बढ़े। इसी तरह जंगीपुर में 2276, जहूराबाद 4581, मुहम्मदाबाद 4192 एवं जमानिया विधानसभा क्षेत्र के 3348 लोगों का नाम शामिल हुआ। इसके अलावा 12586 ने फार्म-सात भरे। इसमें 12538 का नाम सूची से हटा दिया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रेणुका सिंह ने बताया कि पूरक सूची का डाटाबेस तैयार करने के बाद 15 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed