फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Painful: Scorching death of grandmother and granddaughter sleeping in hut, created chaos in Ghazipur

दर्दनाक : झोपड़ी में सो रही दादी और पोती की झुलसकर मौत, मचा कोहराम  

Wed, 28 Apr 2021 04:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 28 Apr 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
Painful: Scorching death of grandmother and granddaughter sleeping in hut, created chaos in Ghazipur
घटना स्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार की दोपहर झोपड़ी में आग लगने से सो रही दादी एवं पोती की झुलसकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही झोपड़ी में आग किन कारणों से लगी। इसका पता लगाने में टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन


रामपुर गांव निवासी सोमारी यादव (55) अपनी पोती संध्या (6) के साथ झोपड़ी में सो रही थीं। दोपहर दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीण अपने निजी संसाधन से आग पर काबू पाने एवं दादी-पोती को निकालने का प्रयास करते तब तक दोनों की झुलसकर मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी होते ही जमानिया सीओ हितेंद्र कृष्णा एवं थानाध्यक्ष राजेश बहादुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। कुछ देर बाद पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed