फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Paddy was not sown at ten purchasing centers

करीब महीने भर बाद भी दस क्रय केंद्रों की नहीं हुई बोहनी

Sun, 28 Nov 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Paddy was not sown at ten purchasing centers
धान क्रय केंद्र सेवराई। - फोटो : GHAZIPUR
धान खरीद शुरू हुए एक माह बीतने को है लेकिन अभी जिले में खरीद की गति धीमी है। जिले में शनिवार तक 2071 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। कुल 125 क्रय केंद्र खुले हैं लेकिन अभी दस क्रय केंद्रों पर धान की बोहनी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले में इस वर्ष दो लाख 31 हजार दो सौ मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह बीते वर्ष की तुलना में ज्यादा है। पिछले वर्ष दो लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 136 क्रय केंद्र खोले गए थे। उस वर्ष यहां शानदार खरीद की गई थी। दो लाख 20 हजार एमटी से अधिक की खरीद की गई थी। इस बार विभिन्न संस्थाओं के कुल 125 क्रय केंद्र खोले गए हैं। खरीद के लिए पहली नवंबर से 28 फरवरी की अवधि निर्धारित की गई है। जिले में आवक देर से होने के कारण खरीद कुछ दिन विलंब से शुरू हुई। अब जबकि खरीद शुरू हुए एक माह बीतने को हैं लेकिन अभी भी इसकी गति काफी धीमी है। 27 नंवबर तक जिले में 411 किसानों से 2071 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी। दस क्रय केंद्रों पर छटांक भर भी धान की खरीद नहीं हुई है। ऐसे केंद्रों में जमानिया तहसील क्षेत्र के क्रय केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

कोट
धान खरीद में तेजी आने की उम्मीद है। किसान अपना धान साफ-सुथरा और सुखाकर केंद्रों पर लाएं। प्रयास है कि किसानों को धान की बिक्री में किसी तरह की असुविधा न हो।-रतन कुमार शुक्ला, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed