फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Paddy was not purchased on the first day at the centers

पहले दिन जिले में नहीं शुरू हुई धान की खरीद

Mon, 01 Nov 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Paddy was not purchased on the first day at the centers
दिलदारनगर स्थित नवीन कृषि मंडी परिसर में धान क्रय केंद्र पर बैठे विपणन अधिकारी एवं कर्मी। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
आधी-अधूरी तैयारी के बीच जिले में केंद्रों पर सोमवार से धान की खरीद शुरू तो कर दी गई लेकिन पहले दिन किसान धान लेकर नहीं पहुंचे। केंद्रों पर कर्मचारी सुबह से शाम तक किसानों की प्रतीक्षा करते रहे। दीपावली के बाद केंद्रों पर धान की आवक होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

धान खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं की ओर से जिले में 80 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर कर्मचारी सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे पहुंच गए थे और शाम पांच तक बैठे रहे, लेकिन कोई किसान धान लेकर नहीं पहुंचा। कासिमाबाद : क्षेत्र में कुल सात धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। सुबह साढ़े आठ बजे केंद्रों पर कर्मचारी पहुंचकर तैयारियों में जुट गए थे। सुबह नौ बजे से कर्मचारी किसानों का इंतजार करने लगे लेकिन कोई किसान धान लेकर केंद्र पर नहीं पहुंचा था। विपणन अधिकारी एवं केंद्र के प्रभारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि केंद्र पर बोरा और धनराशि की पूरी व्यवस्था है, लेकिन अधिक बरसात होने के कारण किसानों के खेत में अभी पानी लगा हुआ है। क्षेत्र में धान की अभी कटाई ही नहीं हुई है। यही कारण है कि केंद्र पर धान खरीद के लिए अभी आने में विलंब है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति अलावलपुर में भी स्थिति यही बनी हुई थी। यहां पर केंद्र तो खुला था लेकिन किसान एक भी नहीं था। केंद्र प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि अभी किसानों का धान आने में विलंब है। केंद्र पर बोरा की भी व्यवस्था नहीं हुई है। किसान धान लेकर आएंगे तो खरीद की जाएगी। इसके अलावा मरदह, सिंगेरा, हैदरगंज, इंदौर, अलावलपुर एवं कासिमाबाद में दो केंद्र खोले गए हैं। एसडीएम कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी और केंद्र खोले जाएंगे। क्रय केंद्रों की मॉनीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलदारनगर : नगर के कृषि मंडी में स्थापित क्रय केंद्र पर सुबह पहुंचे विपणन अधिकारी संजय यादव और सहायक मनोज कुमार सभी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे रहे। विपणन अधिकारी ने बताया कि केंद्र पर कोई किसान धान लेकर नहीं आया। वजह अभी अधिकांश खेतों में धान की कटाई नहीं की गई है। दीपावली बाद धान केंद्र पर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed