फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PAC to train young slip of death

ट्रेन से कटकर पीएसी के जवान की मौत

Sun, 22 May 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 22 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली के युसुफपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर रविवार की सुबह बलिया से वाराणसी जा रही सवारी गाड़ी से कटकर एक पीएसी के जवान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन



बरेसर थाना क्षेत्र के आतमपुर थोबहा गांव निवासी कृष्णभगवान यादव (45) वाराणसी के रामनगर की 36वीं डी बटालियन पीएसी में तैनात थे। वह पांच दिन की छुट्टी पर घर आया था। आज सुबह वह वाराणसी जाने के लिए बस से यूसुफपुर रेलवे स्टेशन आया। वह वाराणसी जाने वाली ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा था। सुबह होने के कारण स्टेशन पर सामान रखकर लाइन पारकर वह बागीचे में चला गया। वहां से वापस वह स्टेशन पर लौट रहा था।
विज्ञापन


रेल लाइन पार करने लगा इसी बीच बलिया से वाराणसी जा रही सवारी गाड़ी आ गई जिसे वह देख नहीं पाया और उसकी चपेट में आ गया। इससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। यह देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी को मृतक के जेब की तलाशी लेने पर मोबाइल और परिचय पत्र मिला। इसके आधार पर परिवारीजनों  को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही परिवार एवं गांव के लोग कुछ ही देर में वहां पहुंच गए। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। इस घटना से कृष्णभगवान की पत्नी रो-रोकर बेहाल थी। जीआरपी थानाध्यक्ष विरेन्द्र वर्मा ने बताया कि पीएसी के जवान के शव को कब्जे में ले लिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed