फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PAC got 258 jawans after passing out parade

पासिंग आउट परेड के बाद पीएसी को मिले 258 जवान

Tue, 12 Jul 2022 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
PAC got 258 jawans after passing out parade
शहर के पुलिस लाइन में चल रहा रिक्रूट आरक्षियों (पीएसी) का छह माह का प्रशिक्षण संपन्न हो गया। मंगलवार को दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राम कुमार ने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। पीएसी बैंड की धुनों में पीएसी जवानों ने कदम ताल मिलाते हुए सलामी दी। साथ ही पद एवं गोपनीयता की शपथ भी ली। प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पासिंग आउट परेड के बाद 258 पीएसी के जवान मिले।
विज्ञापन

पीएसी की 20 वीं, 24 वीं, 34वीं, 36वीं, 39वीं और 48वीं वाहिनी में 258 पीएसी जवानों का प्रशिक्षण चल रहा था। छह माह पूर्व इन पीएसी जवानों का प्रशिक्षण शुरू हुआ था। पुलिस लाइन के परेड स्थल में अलग-अलग टोलियों में बंटे जवानों ने पासिंग आउट परेड में प्रतिभाग किया। बैंड की धुनों में पीएसी जवानों ने कदम ताल मिलाते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। रिक्रूट आरक्षियों के पासिंग परेड में उनके परिजन भी शामिल हुए। सभी रिक्रूट आरक्षी बिहार, बलिया और वाराणसी के मूल निवासी है। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आईटीआई/पीटीआई द्वारा प्रशिक्षुओं कोप्रशिक्षण दिया गया है। अच्छे व्यवहार, कुशल नेतृत्व और आधुनिक समाज की जरूरतों के अनुसार योग्य व तकनीक एवं नये-नये नियम-कानून, विशेष अधिनियम एवं शस्त्रों के प्रयोग में दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। कहा कि निष्ठा, ईमानदारी एवं सतर्कतापूर्वक अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। अच्छा शारीरिक/मानसिक एवं आधारभूत प्रशिक्षण एक व्यक्ति को पुलिस कर्मी बनाने के लिए नितांत आवश्यक है। आशा है कि गरीब, जरूरतमंद, असहाय, पीड़ित लोगों की मदद को ध्यान में रखते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और पुलिस विभाग का नाम रोशन करेंगे। प्रशिक्षण, आचरण एवं कौशल से उच्चाधिकारियों के निर्देशन में कार्य करते हुए विभिन्न चुनौतियों पर निश्चय ही विजय पा लेंगे। पीएसी के रिक्रूट आरक्षी अब यहां से फील्ड में जाएंगे और जनहित में कार्य करेंगे। इसके बाद अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस लाइन में बने सभागार कक्ष का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, एसपी रोहन पी बोत्रे, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, एसपी ग्रामीण रामधारी चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed