Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Over 34,000 vehicles checked in two hours; 188 seized

Ghazipur News: पार्टी करने गए युवक का मिला शव

Wed, 18 Nov 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Over 34,000 vehicles checked in two hours; 188 seized
शहर से सटे रौजा तिराहे पर ट्रिपलिंग करने पर  चालान करता यातायात कर्मी। स्रोत- पुलिस विभाग - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के चौबहां गांव में सोमवार की रात मित्रों के साथ पार्टी करने गए 36 वर्षीय अभिषेक कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह गांव के बाहर स्थित मड़ई में चारपाई पर उसका शव मिला।
पत्नी सुषमा के अनुसार, अभिषेक रात में मित्रों के साथ पार्टी करने गए थे। इस दौरान सभी ने शराब पी थी। देर रात अन्य मित्र अपने घर चले गए, जबकि अभिषेक अपने दोस्त बबलू के साथ मड़ई में ही रुक गए। सुबह बबलू की नींद खुली तो अभिषेक मृत मिले।
विज्ञापन

पत्नी सुषमा ने बताया कि सोमवार रात अभिषेक गांव के बाहर मड़ई में अपने मित्रों के साथ पार्टी करने गए थे। देर रात तक उनके घर नहीं लौटने की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार सुबह घटना का पता चला। बबलू ने परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन चारपाई पर शव रखकर घर ले आए। अभिषेक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी सुषमा देवी, सात वर्षीय बेटी सृष्टि, तीन वर्षीय बेटी सरेहा और पांच वर्षीय बेटा आयुष है। पति की मौत से पत्नी बदहवास है। वहीं, मां भगवानी देवी और छोटे भाइयों सोनू व अजय का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा रामकृष्ण तिवारी और थाना प्रभारी राजू दिवाकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
थाना प्रभारी राजू दिवाकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed