फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Outsiders are living in the houses of Kanshiram Colony, paying rent of Rs 900

Ghazipur News: कांशीराम कॉलोनी के आवासों में रह रहे हैं बाहरी लोग, 900 रुपये दे रहे किराया

Wed, 08 Jan 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Outsiders are living in the houses of Kanshiram Colony, paying rent of Rs 900
गाजीपुर। कांशीराम आवास योजना के तहत बड़ीबाग और आदर्श बाजार में करीब दो हजार आवास गरीबों को आवंटित किए गए हैं लेकिन इनमें बाहरी भी किराये पर रह रहे हैं। एक फ्लैट का नौ सौ रुपये तक किराया दे रहे हैं। बड़ी बाग में नगर पालिका की टीम ने चेकिंग की तो कई कमरों में लोग रिश्तेदार बनकर रहते मिले। अब नगर पालिका बाहरियों को चिह्नित कर पात्रों का भवन आवंटन रद्द करने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन

बसपा शासनकाल में बड़ीबाग में 600 क्वार्टर और आदर्श बाजार में करीब 1200 क्वार्टर बनाए गए हैं। इन क्वार्टर को गरीबों को आवंटित किया गया है लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने अपने क्वार्टर 900 रुपये किराये पर दे दिए हैं। इसकी शिकायत होने और अन्य गरीबों की ओर से आवास आवंटन किए जाने की गुहार लगाने पर नगर पालिका प्रशासन ने सर्वे कराना शुरू किया है। बुधवार की दोपहर दो बजे बड़ी बाग में नगर पालिका की टीम भी पहुंची और क्वार्टर में रहने वालों का सत्यापन भी किया। इस दौरान कुछ लोगों ने खुद को लाभार्थी का रिश्तेदार बताया। कुछ ने बताया कि कई लोगों ने नौ सौ रुपये पर अपना क्वार्टर किराये पर दे दिया है हालांकि टीम के मुताबिक कुछ संदिग्ध लोग मिले हैंै। यदि वे गलत होंगे तो संबंधित लाभार्थियों के आवंटित आवास निरस्त कर दूसरे पात्र को क्वार्टर आवंटित कर दिया जाएगा। ईओ अमिता वरूण ने बताया कि सर्वे किया जा रहा है, जो रिपोर्ट आएगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी आवास में कोई बाहरी मिलेगा तो संबंधित लाभार्थी का आवास आवंटन रद्द कर दूसरे पात्र को दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed