फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Our food habits are different, DNA is same: Mohan Bhagwat

हमारा खान-पान अलग, डीएनए एक है: मोहन भागवत

Tue, 02 Jul 2024 04:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Our food habits are different, DNA is same: Mohan Bhagwat
गाजीपुर। आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि हम सबका खान-पान अलग हो सकता है, लेकिन डीएनए एक है। मैं, दूसरे देशों के बारे में नहीं जानता। लेकिन, भारत के सैनिक अपने वेतन के लिए नहीं लड़ते हैं। वे देश के लिए लड़ते हैं, इसलिए उदाहरण बनते हैं। इनमें से एक अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद भी हैं। चीन, पाकिस्तान ने भारत पर जब भी हमला किया, तब यहां के लोग आपस में लड़ना छोड़ देते हैं। और एक साथ खड़े हो जाते हैं। क्योंकि हमारे मूल में ही एकता है।
विज्ञापन

संघ प्रमुख सोमवार को धामूपुर स्थित शहीद पार्क में परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने वीर अब्दुल हमीद पर अंग्रेजी में लिखी गई 160 पेज की किताब मेरे पापा परमवीर का लोकार्पण भी किया। साथ ही मोहन भागवत ने कहा कि हम अपने देश से केवल प्रेम ही नहीं करते, बल्कि उसकी भक्ति करते हैं। यहां की नदियों का पानी पीते हैं। यहीं का अनाज खाते हैं। यहीं की हवा में सांस लेते हैं। यहां की परंपरा से लगाव रखते हैं। जीवन कैसा होना चाहिए, ये हम भाषण, ग्रंथों में सुन और पढ़ सकते हैं। लेकिन, करने की हिम्मत तभी होती है, जब कोई अपने जैसा करके दिखाए। ये वीर जवानों ने करके दिखाया है, जो हमारे ही गांव से ही गए हैं। इसलिए वे हमारे लिए उदाहरण बन जाते हैं। हम अपने बच्चों को उनकी ही कहानियां बताते हैं।
विज्ञापन


संघ प्रमुख ने कहा कि दुनिया को हमारे देश की आवश्यकता है। इसलिए हमें बचना भी चाहिए और बढ़ना भी चाहिए। हम सब शहीदों का स्मरण और अनुकरण करके अपने जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं। इस मौके पर संघ प्रमुख ने कैप्टन मकसूद गाजीपुरी की ओर से लिखी गई बलिदानियों पर पुस्तक का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की भी चिंता करते थे अमर शहीद अब्दुल हमीद

संघ प्रमुख ने कहा कि अमर शहीद अब्दुल हमीद गांव की भी चिंता करते थे। उनका जीवन सब के लिए उदाहरण बन गया। उनकी जयंती पर हर वर्ष आना चाहिए। वास्तव में शहीद अमर हो जाते हैं। शहीद का बलिदान महान होता है। उनका स्मरण रखना है। दो बातों का संकल्प लेना है, जिसे सालभर में पूरा करना है।

देश की विभिन्नता में एकता, संकट में सब एक हैं

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि तमिलनाडु के कुछ लोग बोलते हैं कि हम भारत से अलग हैं। उत्तर के लोग अलग हैं। हिंदी हमको नहीं चाहिए। हम तमिल हैं। हमारा एक अलग राज्य है। लेकिन 1962 में चीन का भारत पर आक्रमण हुआ। उस समय चेन्नई मलिना ब्रिज के पास आर्मी की विशाल सभा हुई। इस सभा में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह हिमालय नहीं, तमिलनाडु पर हमला है, क्योंकि वह अवसर ऐसा था कि जिसकी हम सब भक्ति करते हैं। भारत माता को धक्का लग रहा है तो जो अंदर का सच है, वो बाहर आ गया। इस मौके पर नसीम रजा खान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, शमीम अहमद, अनिकेत सिंह, दुर्गा चौरसिया, संतोष मिश्रा, अजय चौहान, अनिकेत चौहान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कैप्टन मकसूद गाजीपुरी और संचालन सादात ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed