फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   OTS: Electricity Corporation recovered Rs 48 crore dues in one and a half month

ओटीएस : डेढ़ महीने में बिजली निगम ने वसूला 48 करोड़ रुपये बकाया

Sun, 02 Feb 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
OTS: Electricity Corporation recovered Rs 48 crore dues in one and a half month
जनपद में ओटीएस (एक मुश्त समाधान योजना) बीते 15 दिसंबर से संचालित हो रही है। योजना 15 फरवरी को खत्म हो जाएगी। अब तक डेढ़ महीने में बिजली निगम ने 58 हजार 57 उपभोक्ताओं से 48 करोड़ रुपये बकाया वसूला है।
विज्ञापन

जिले में 3.60 लाख उपभोक्ताओं के ऊपर 980 करोड़ रुपये बकाया है। बकाये धनराशि को जमा करने के लिए शासन के निर्देश पर जनपद में ओटीएस चल रही है। वहीं ओटीएस का दूसरा चरण बीते 31 जनवरी को समाप्त हो गया। एक फरवरी से ओटीएस का तीसरा चरण शुरू हो गया है। यह 15 फरवरी तक चलेगा। ओटीएस योजना को तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है। वहीं प्रथम व दूसरे चरण में बिजली निगम ने 58 हजार 57 उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन करके 48 करोड़ रुपये वसूला है। सबसे अधिक वसूली विद्युत वितरण खंड प्रथम की ओर से की गई है। विद्युत वितरण खंड प्रथम ने 17 हजार उपभोक्ताओं से 14 करोड़ रुपये वसूला है। जबकि सबसे कम वसूली विद्युत वितरण खंड तृतीय में हुई है। इस खंड की ओर से 10 करोड़ रुपये की धनराशि वसूली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed