{"_id":"66712c2b7983ffb6bf0eecd8","slug":"operator-dead-body-found-under-water-tank-in-ghazipur-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पानी की टंकी के नीचे मिला ऑपरेटर का शव, सिर पर लगी थी चोट; आसपास फैला था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पानी की टंकी के नीचे मिला ऑपरेटर का शव, सिर पर लगी थी चोट; आसपास फैला था खून
Tue, 18 Jun 2024 12:12 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 18 Jun 2024 12:12 PM IST
सार
Ghazipur News : गाजीपुर जिले के जंगीपुर वार्ड नंबर 2 में पानी की टंकी के नीचे ऑपरेटर का शव मिला है। उसके सिर में गंभीर चोट लगने से खून निकल रहा था। आसपास भी खून फैला था। घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के जंगीपुर वार्ड नंबर 2 में पानी की टंकी के नीचे युवक का शव मिला है। उसके सिर में चोट है। मृतक ऑपरेटर का काम करता था। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जंगीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 अंबेडकर नगर कस्बा निवासी नीरज राम (24) अपने गांव में बने पानी की टंकी के वार्ड ऑपरेटर का काम करता था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच में स्थानीय लोगों ने देखा कि पानी की टंकी के पास वह मृत पड़ा था। उसके सिर में पीछे की तरफ चोट लगी थी और जमीन पर खून फैला हुआ था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही पुलिस जंगीपुर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। करीब साढ़े आठ बजे पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल किया। उन्होंने कहा कि मौत कैसे हुई है, इसकी जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है, जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन