फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   opened shops, reaching buyers

बाजारों में अब दिखने लगी चहल- पहल

Thu, 21 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
opened shops, reaching buyers
गाजीपुर। लॉकडाउन के चौथे चरण में छूट के बाद अब शहर समेत ग्रामीण इलाकों के बाजारों में चहल पहल शुरू हो गई है। गुरुवार को हर तरफ चहलपहल बनी रही। हालांकि कुछ इलाकों में कम समय के लिए ही दुकानें खुलीं लेकिन लोगों को जानकारी न होने के कारण वह बाजारों में कम ही निकले। शाम के समय अधिकतर बाजारों में छिटपुट दुकानें खुल रही हैं। इस दौरान अधिकतर जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लोग बिना मास्क के ही बाजारों में खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे तक शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में थोड़ी चहल-पहल दिखी। सब्जी मंडी, फल, किराना आदि की दुकानों पर जमकर खरीददारी हो रही है। हालांकि पुलिस भी चौकसी बरत रही है और लोगों को अधिक देर तक नहीं रहने दिया गया। दुबिहा संवाददाता के अनुसार, सुबह से ही बाजार में थोड़ी भीड़ दिखाई दी। मिठाई, कपड़ा, जूता चप्पल, सीमेंट बालू और मशीनरी आदि सभी दुकानदार बिक्री करते दिखे। करीमुद्दीनपुर, अलावलपुर आदि बाजारों में कपड़ों और सैलून की दुकानें भी खुली रहीं।
विज्ञापन

लोग खरीदारी भी करते रहे। अधिकतर ग्राहक बिना मास्क के ही बाहर घूमते दिखाई दिए। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार, पुलिस सड़क पर बेवजह घूमने वालों से सख्ती से पेश आ रही है। दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक दिखाई दी। इसी प्रकार जिले के जमानिया, दुल्लहपुर, करंडा, नंदगंज, सैदपुर, कासिमाबाद, खानपुर, बिरनो, सेवराई, बहरियाबाद, जंगीपुर आदि क्षेत्रों में भी यही स्थिति दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed