फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   OPD services offered by doctors at a standstill

डॉक्टरों ने ठप रखीं ओपीडी सेवाएं

Sat, 25 Jun 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 25 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
OPD services offered by doctors at a standstill
डॉक्टरों ने ठप रखीं ओपीडी सेवाएं
जनपद के सभी सरकारी और गैर सरकारी चिकित्सकों ने शनिवार को ओपीडी बंद कर जिला अस्पताल के डॉक्टर पीपी उपाध्याय के साथ  मार-पीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जिला अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष को छोड़कर सभी सेवाएं ठप रहीं। यही हाल ग्रामीण इलाके के सीएचसी और पीएचसी का रहा। स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्यों ने अंतिम निर्णय तक संघर्ष करते रहने का लिया निर्णय।
विज्ञापन


ज्वाइंट मेडिकल फोरम के बैनर तले जनपद के सभी दवा-प्रतिनिधि, जिला श्रमिक समन्वय समिति, कर्मचारी महासंघ, कर्मचारी संयुक्त परिषद, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी कर्मचारी समन्वय समिति आदि संगठनों ने चिकित्सकों के धरने को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने बीते 19 जून की रात जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में तैनात चिकित्सक डा. पीपी उपाध्याय के साथ दंबगों द्वारा की गई मारपीट की घटना पर तीव्र क्षोभ और नाराजगी जताते हुए लड़ाई को अंतिम फैसले तक लड़ने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


मिनिस्ट्री फेडरेशन के महामंत्री मनोज राय, कर्मचारी महासंघ की प्रदेश उपाध्यक्षा वृंदा सिंह, बीटीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनंत सिंह, दुर्गेश श्रीवास्तव, चतुर्थ श्रेणी चिकित्सा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दुर्गा राम, उम्मी फांउडेशन से सत्येंद्र राय, डा. रजनी राय, डा. अनुपमा सिंह, डा. पीके राय, ज्योति भूषण, आनंद अग्रवाल, अभिषेक सिंह, अंबिका दूबे, डा. राजेश सिंह, डा. डीपी सिंह, बीएस राय, निमेष पांडेय, डा.यूसी राय ने अपराधियों की गिरफ्तारी मांग करते हुए चिकित्सकों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता डा. रत्नाकर सिंह और संचालन आरएम राय ने किया। उधर ग्रामीण इलाके में भी ज्यादातर पीएचसी तथा सीएचसी पर चिकित्सकों ने कामकाज ठप कर हड़ताल का समर्थन किया। उधर जमानिया, भदौरा सहित अन्य जगहों पर निजी चिकित्सकों ने भी कामकाज ठप कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed