फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Only small family will be prosperous

छोटा परिवार होगा तभी आएगी खुशहाली

Mon, 21 Dec 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Only small family will be prosperous
गाजीपुर। जिला अस्पताल के सभागार में सोमवार को खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। इसका शुभारंभ करते हुए सदर विधायक डॉ.संगीता बलवंत ने कहा कि छोटा परिवार होगा तभी खुशहाली आएगी। छोटा परिवार खुशहाल परिवार के तहत यह अभियान सराहनीय है। कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम प्रदेश के 75 जिलों में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. केके वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत जिले के स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप केंद्रों के माध्यम से परिवार नियोजन के संसाधन वितरित किए जा रहे हैं। दंपती को नसबंदी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुरुष नसबंदी पर लाभार्थी को 3000 रुपये और महिला नसबंदी पर 2000 रुपये की प्रतिपूर्ति राशि दी जाती है। यूपीटीएसयू के जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया कि पिछले माह 21 नवंबर को मनाए गए खुशहाल परिवार दिवस पर पूरे जिले में चार कैंपों का आयोजन किया गया था जिसमें 156 महिला नसबंदी कराई गई। इसके साथ ही 129 महिलाओं ने कॉपर-टी अपनाया, प्रसव पूर्व आईयूसीडी 13 महिलाओं ने अपनाई। अन्य परिवार नियोजन संसाधनों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed