{"_id":"633b28c73265ff198a7796f3","slug":"only-goddess-save-ghazipur-news-vns6774612115","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी ही बचाए ....कहीं यहां भी पंडालों में अनहोनी न हो जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी ही बचाए ....कहीं यहां भी पंडालों में अनहोनी न हो जाए
विज्ञापन
भगवान न करें कहीं भदोही अग्निकांड जैसे हालात जिले में सामने आए । वजह यहां के पंडाल आग से बचाव को बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं। अग्निशमन विभाग से पूजा समितियों ने अनापत्ति प्रमाण-पत्र भी नहीं लिया है। वहीं अग्निशमन विभाग सिर्फ नियम-निर्देशों की पर्ची बांटने की बात कहकर खुद की पीठ थपथपा रहा है। हालांकि भदोही में हुए हादसे में बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन पंडालों में पहुंचकर व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने में जुटे हुए हैं।
जनपद में नगर और ग्रामीण इलाकों में 428 पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई हैं। जबकि नगर क्षेत्र में 63 पंडाल स्थापित हैं, वहीं 133 जगहों पर रामलीला, 89 जगहों पर दशहरे का मेला और 52 जगहों पर भरत मिलाप का आयोजन होगा। सबसे बड़ी बात तो यह है कि 428 पंडाल संचालकों द्वारा अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र नहीं लिया गया है।
यहीं नहीं अधिकांश पंडालों के पास न तो बालू ही रखा गया है और न ही पानी की व्यवस्था है, जिससे अगलगी की घटना होने पर आपात स्थिति में निपटा जा सके। जबकि हकीकत तो यह है कि सिर्फ खानापूर्ति करने में जहां पंडाल संचालक जुटे हैं, वहीं संबंधित विभाग की भी यही स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में अग्निशमन द्वितीय अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि पंडाल संचालकों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया गया है। सभी को अगलगी से बचाव के लिए नियम-निर्देशों की पर्ची दे दी गई है। वहीं टीमें भी भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन
अग्निशमन यंत्रों को रखने का दिया निर्देश
गाजीपुर। भदोही की घटना के बाद जनपद की पुलिस प्रशासन की टीम अलर्ट मोड पर है। वाराणसी के पुलिस महानिरीक्षक के सत्यनारायणा और पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने नगर एवं ग्रामीण इलाकों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों द्वारा पंडालों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और अचानक होने वाली किसी भी दुर्घटना से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा सामग्री एवं उपकरणों को देखा। दुर्गा मूर्ति स्थापित करने वाले आयोजकों से पंडालों में बालू, पानी और आग बुझाने वाले अग्निशमन यंत्रों को रखने के लिए निर्देशित किया गया।
विशेश्वरगंज में तैनात रहती है टीम
गाजीपुर। अग्निशमन विभाग की ओर से नगर क्षेत्र में अगलगी की घटना से निपटने के लिए विशेश्वरगंज के पास फायर बिग्रेड की टीम तैनात रहती है। मुहम्मदाबाद और जमानिया में भी विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
डीएम और एसपी ने पूजा पंडालों का लिया जायजा, दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। भदोही की घटना के बाद जिले में पुलिस प्रशासन सोमवार को अलर्ट दिखा है। देर शाम डीएम एवं एसपी ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा। साथ ही मातहतों को निर्देश दिया कि सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें ।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने पैदल रूट मार्च करते हुए दुर्गा अष्टमी के दिन शहर के मिश्र बाजार, महुआबाग होते हुए अफीम फैक्ट्री तिराहा तक का निरीक्षण किया। सुरक्षा के दृष्टिगत फायर सिलेंडर, बालू, पानी एवं अग्नि रोधक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम सदर प्रतिभा मिश्रा, एसपीसिटी गोपीनाथ सोनी, सीओ सिटी गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।